Thursday, October 22nd, 2026

अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त नागरिक अब उग्र आन्दोलन के मूड मे

जांजगीर/ जैजैपुर
नगर सहित क्षेत्र के गांवों में इन दिनो चल रही अघोषित बिजली कटौती से नागरिक काफी त्रस्त है और स्थानीय विधायक के साथ उग्र आन्दोलन के मूड मे है। भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में नगर में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा हैं। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती से  लोगों के रोजमर्रा कार्यो पर असर हो रहा है जिससे लोग काफी परेशान है। नागरिको की शिकायत के बावजूद इस ओर बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिये जाने से नागरिको मे रोष व्याप्त है। बसपा विधायक केशव चन्द्रा ने लगातार पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि बिजली की बिना सूचना कटौती काटा जा रहा है और बिजली बिल ज्यादा भेजा जा रहा है जिससे खासा परेशान आम जनता को कर दिया है इस समस्या का समाधान नही किया गया तो कभी भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है और बिजली आफिस जैजैपुर में स्वयं जाकर एक घण्टा बैठकर उच्च अधिकारी को अवगत कराकर तत्काल इंजीनियर आकर बनवाने का डाट फटकार किया तो तत्काल बिजली की फाल्ट को बनाया और रजिस्टर में जो ट्रिप करता है उसे रजिस्टर में एंट्री नही करने पर नाराजगी जाहिर किया है और चेतावनी भी दिया गया इस बार कोई गलती किया जाता तो जरूर पनिस मेन्ट दिया जाएगा.

सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री की रवैया से लोग परेशान
आपको बता दे कि जैजैपुर बिजली आफिस के कर्मचारी भगवान भरोसे क्योकि स्थानीय निवासी होने के कारण मनमौजी से कार्य कर रहे है किसी का फोन नही उठाना एक परंपरा बना लिए है जब मर्जी तक बिजली को काट दिया जाता है और अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा भेज दिया जा रहा है एक तरफ बिजली कटौती से परेशान तो दूसरी तरफ ज्यादा बिजली बिल भेजने से परेशान जो समझ से परे हुए है यहां कोई किसी का समस्या के समाधान करने वाले जिम्मेदार अधिकारी नही है भगवान भरोसा चल रहा है एक अधिकारी शराब पीकर मस्त तो दूसरे अधिकारी अपने घर पर मस्त रहते है

वर्जन
क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों से की गयी है ।समाधान नही होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा।
केशव प्रसाद चन्द्रा विधायक, विधानसभा जैजैपुर

बिजली कटौती की शिकायतें मिली है जो भी फाल्ट है उसे तत्काल बनवाया जा रहा है
शुक्ला डीई  सक्ती

 

#Citizens

Source : Agency

पाठको की राय