Wednesday, October 21st, 2026

पोस्ट आफिस वाले मार्ग पर फिर स्थाई रूप से अतिक्रमण होने से परेशान हैं नागरिक

जिला प्रशासन व नगरपालिका अधिकारी से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग                                                    

सिवनी
आदिवासी छात्रावास दलसागर के सामने से पोस्ट आफिस की ओर  अवैध रूप से अनेक लोग अतिक्रमण करके चाय पान के टपरे और ठेले रख कर मजनूओ को संरक्षण देने में लगे हुए हैं।चाय पान सिगरेट गुटका के बहाने ये मजनू लडकियों की छुट्टी के समय चाय पान ठेलो में देखें जा सकते हैं। स्कूल लगने के समय पर पोस्ट आफिस से भैरोगंज तक आने जाने में सभी यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ज्ञात हो कि  पूर्व एसडीएम महोदय द्वारा मुख्य द्वार भैरोगंज से कलेक्टर, कचहरी जाने वाले मार्ग के आजू बाजू के अतिक्रमण को लगभग 6 वर्ष पूर्व  अवैध अतिक्रमण  हटाया था परंतु अभी वर्तमान मे लोगों ने चाय पान सेंटर पुनःस्थापित कर  अतिक्रमण कर लिया  है।  उनके द्वारा एक स्थाई ठेला  जमाकर अतिक्रमण किया गया इसी तरह पान ठेले से पोस्ट ऑफिस तक बनाए गए वॉकिंग फुटपाथ पर चाय ठेले और नाश्ते के  ठेले वालों ने  फुटपाथ पर कब्जा कर लिया जिससे सुबह वाकिंग करने वालो को बहुत दिक्कत होती है उक्त रोड में  एम एल बी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, उत्कृष्ट विद्यालय एवं  कॉलेज है दलसागर के सामने स्थित चाय पान ठेलो मे फालतू लड़के बैठकर लड़कियों को छेड़ते हैं जिससे समस्त परिजन चिंतित रहते हैं।

इस मार्ग पर पूर्व कलेक्टर धनराजु ने  लोगों को सुबह-शाम घूमने के लिए उक्त ट्रैक का निर्माण   कराया गया था। परंतु पूरे ट्रैक के ऊपर पान ठेले एवं नास्ते बालो ने कब्जा कर दुकान जमा लिए है जिसके कारण रोड में ही वाहनों की पार्किंग होती है जिससे स्कूल लगने एवं छूटने के समय पर आवागमन बाधित होता है इन सभी कारणों के चलते महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल से पोस्ट ऑफिस तक का अतिक्रमण को तुरंत हटा कर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना जन हित में आवश्यक है।। नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से अनुरोध है कि स्थिति को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करें एसी जनापेक्षा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय