Thursday, October 22nd, 2026

परमबीर सिंह जबरन वसूली केस में CID की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

मुंबई
मुंबई के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह जबरन वसूली मामले में स्टेट सीआईडी टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के दो इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शाम को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पू्र्व कमिश्नर परम बीर सिंह जबरन वसूली मामले में स्टेट सीआईडी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वसूली केस में संलिप्तता को लेकर जांच टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के दो इंस्पेक्टरों नंदकुमार गोपाल और आशा कोरके को पूछताछ के लिए बुलाया था।  कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच टीम के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच टीम की कोशिश रहेगी कि दोनों की रिमांड ली जाए ताकि जबरन वसूली केस में कुछ अहम जानकारियां हासिल हो सके।
 

 

#CID's big action

Source : Agency

पाठको की राय