क्रिसमस स्पेशल शानदार रम एंड रेसिन
डेढ़ कप किश्मिश
डेढ़ कप पिसी हुई चीनी (बूरा)
2 कप मैदा
आधा कप बटर
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 कप डार्क रम
2 अंडे
विधि
- क्रिसमस स्पेशल रम केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 325 डिग्री फेरनहाइट (165 डिग्री सेल्सियस) पर प्रीहीट करें। इसके साथ ही एक केक टिन के ग्रीस करके मैदा डस्ट कर लीजिए।
- अब एक बड़े कटोरे में मैदा, अंडे, 1/2 कप पानी, बटर और 1/2 कप रम डालकर अच्छे से मिलाएं। मिक्स करने के लिए आप इलेक्ट्रिक बीटर या नॉर्मल हैंड बीटर का यूज कर सकते हैं।
- जब केक बैटर अच्छे से फल्फी हो जाए, तो इसमें किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को केक टिन में डालें और इसे प्रीहीटेड ओवन में डालकर 25-30 मिनट तक बेक होने दें। केक को एक टूथपिक की मदद से चेक करें कि केक तैयार हुआ या नहीं।
- अब ओवन से केक को निकालकर 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इसे केक को टिन से निकालकर सर्व करें। आप चाहें, तो इसपर अपने पसंद की आइसिंग भी कर सकते हैं। वैसे क्रिसमस केक बिना फ्रॉस्टिंग के ही परोसा जाता है।
- केक ड्रेसिंग बनाने के लिए एक सॉस पैन में 2 चम्मच मक्खन, 1/4 कप पानी और 1 कप चीनी मिलाएं और गैस पर मीडियम फ्लेम पर लगातार हिलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 1/2 कप रम में मिलाएं और केक के ऊपर डालें।

पाठको की राय