Tuesday, October 20th, 2026

क्रिसमस से पहले 19 को मसीह समाज निकलेगा सद्भावना रैली

रायपुर
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव 25 दिसंबर से एक सप्ताह पहले यानी 19 दिसंबर को मसीह समाज के लोग राजधानी रायपुर में सादगी के साथ सदभावना रैली निकलेगा जिसमें मानव कल्याणकारी सेवाओं का संदेश दिया जाएगा। रैली में सभी धर्मों के पुरोहितों व प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

रैली के संयोजक जान राजेश पाल ने बताया कि सेंट पाल्स कैथेड्रल में छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप राबर्ट अली की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपाध्यक्ष पादरी अजय मार्टिन ने संचालन किया। कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप के अध्यक्ष पादरी मार्क रॉड्रिक्स, यूनाइटेड पास्टर्स फैलोशिप के अध्यक्ष पादरी राजेश गार्डिया, जीजस काल्स के चेयरमेन डा. आशीष चौरसिया, संत जोसफ महागिरजाघर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुविंदर चड्ढा, सेंट चर्च कापा की सचिव शालिनी टोप्पो आदि की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में रैली की तिथि, टाइमिंग, रूट, समाजजनों की सुरक्षा, प्रभु यीशु मसीह के जन्म से संबंधित झांकियों व भविष्य में होने वाली बैठकों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पड़ोसी नगरों के मसीही समाज के लोगों को आमंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है।

सीपीएफ के महासचिव पादरी शिमोन पतरस, पादरी, सेंट चर्च कापा की सचिव शालिनी टोप्पो, कैथोलिक चर्च टाटीबंध के साजू वी. थामस, कैंपस क्रूसेड के मनोज बोरकर, बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च कबीर नगर के फादर संदीप लाल व फादर सुरेश सी. पारिक, लूथरन चर्च अमलेश्वर पहांदा के बीपी पाटकर, सेंट पाल्स कैथेड्रल के सचिव आशीष अनुराग सालोमन व कोषाध्यक्ष जेवियर प्रकाश, मारथोमा चर्च के मोहन सी सामुएल, यूथ फैलोशिप के अध्यक्ष सेवियो जान, अनुरोन मसीह व अभय सिंग, महिला सभा अध्यक्ष नीला मूंडू व कोषाध्यक्ष वायलेट बैंजामिन, अर्चना नायक, उषा दास, न्यू अपास्टालिक चर्च के ईश्वर दास नाग, पास्ट्रेट कमेटी के सदस्य मनीष दयाल व राजेश सामुएल, दीपक राज पीटर, संडे स्कूल के डिक्सन बैंजामिन अमित दास, मनोज दास, यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन के राय मैथ्यूस, समीर तिमोथी आदि शामिल हुए।

 

#Christ

Source : Agency

पाठको की राय