Tuesday, October 20th, 2026

चीन के पैन झानले ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

नानटेरे
चीन के पैन झानले ने पेरिस ओलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 46.40 सेकंड का समय लेकर अपने ही पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके स्वर्ण पदक जीता।

पेरिस ओलंपिक में तैराकी प्रतियोगिता पिछले चार दिन से चल रही है लेकिन इससे पहले कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं बना था। चीन का यह वर्तमान ओलंपिक खेलों में तैराकी में यह पहला स्वर्ण पदक है। पैन ने इससे पहले फरवरी में दोहा में विश्व चैंपियनशिप में 46.80 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बाद में कहा, ‘‘यह वास्तव में जादुई पल है। यह रिकॉर्ड केवल चीन की टीम के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। यह इस रिकार्ड को तोड़ने की दिशा में उठाया गया छोटा कदम है।’’ ऑस्ट्रेलिया के काइल चाल्मर्स ने 47.48 सेकंड का समय लेकर रजत और रोमानिया के डेविड पोपोविसी ने 47.49 का समय लेकर कांस्य पदक जीता।

 

#Paris Olympics

Source : Agency

पाठको की राय