ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास पर संयम से काम ले चीन, अमेरिका ने पीएलए के संयुक्त आयोजन पर दी हिदायत
वॉशिंगटन.
ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यासों पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चीन से संयम से काम लेने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश का यह बयान तब सामने आया है जब चीन ने गुरुवार और शुक्रवार (23-24 मई) को दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया। इस सैन्य अभ्यास में जमीन, समुद्र, वायु और रॉकेट बल शामिल थे।
20 मई को लाई चिंग-ते ने ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने ताइवान और ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य अभ्यास किया। मिलर ने एक बयान में कहा, अमेरिका ताइवान जलडमरूमध्य और ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर गहराई से चिंतित है। हम चीन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और हमारी साझा चिंताओं के बारे में सहयोगियों और भागीदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
#America instructions#China military exercises#Taiwan

पाठको की राय