मिसाइल गिरने के बाद पाक को उकसा रहा चीन! भारत बोला- हम अपनी जांच पर फोकस करेंगे
नई दिल्ली
गलती से पाकिस्तानी इलाके में पहुंची मिसाइल के मामले में भारत ने कहा है कि हम अपनी जांच पर फोकस करेंगे। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि वह इस घटना को लेकर द्विपक्षीय वार्ता करना चाहता है। जानकारों को कहना है कि घटना को लेकर चीन भी पाकिस्तान को उकसाने का काम कर रहा है। भारत ने घटना की अच्छी तरह जांच करने के लिए टीम गठित कर दी है और जांच शुरू भी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि भारत इस घटना की तह में जाना चाहता है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ने इस मामले को लकर चर्चा की और सुरक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की।
पाकिस्तान की हमेशा मदद करने वाले और भारत के खिलाफ उकसाने वाले चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिलकर इस बारे में द्विपक्षीय वार्ता करनी चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण देश हैं। उन दोनों पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी है। बता दें कि भारत सरकार ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा था कि 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल गलती से पाकिस्तानी सीमा में चली गई जिसका दुख है। यह रूटीन मेंटिनेंस के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।

पाठको की राय