चिलगोज़ा निकला सभी ड्राई फ्रूट्स का बाप, जाने फायदे
नट्स यानी सूखे मेवों को सुपरफूड का दर्जा मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें दुनियाभर के पोषक तत्व समाए होते हैं। काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश, अखरोट और अंजीर आदि में विटमिन, प्रोटीन, मिनर, मैग्नेशियम, कॉपर, फॉलिक ऐसिड, बी-कॉम्प्लेक्स, जिंक आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन इनसे भी ज्यादा फायदेमंद है चिलगोजा जिसे पाइन नट्स भी कहते हैं।
काजू-बादाम की तरह यह हर घर में नहीं पाए जाते क्योंकि यह बेहद मंहगे होते है। यह ताकतवर मेवा एक फल का बीज है, जो भूरे रंग का होता है। यह बीज सफेद रंग के लंबे आकार के होते हैं। आप इन नट्स का सेवन भूनकर स्नैक, स्मूदी या सैलेड में डालकर कर सकते हैं। इन्हें खाने से डायबिटीज, मोटापा, कोलेट्रॉल आदि की बीमारी नहीं होगी। इसके साथ ही यह हमारे दिमाग को भी मजबूत बनाता है। इसके तेल का भी इस्तेमाल सैलेड की ड्रेसिंग में भी किया जा सकता है। यहां जानते हैं कि यह मेवा अन्य मेवों से कितना फायदेमंद है।
वजन मेंटेन करने में मदद करे
पाइन नट्स में पाए जाने वाले फैटी एसिड को वेट मैनेंजमेंट से भी जोड़ा गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स मौजूद हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं। (Ref) भले ही नट्स में हाई कैलोरी समाई रहती है, लेकिन इन्हें खाने से आपका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ाने वाला।
ब्रेन की ताकत बढ़ाए
पाइन नट्स में दिमाग को तेज करने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो डिमेंशिया और अवसादग्रस्त लक्षणों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। पाइन नट्स में प्रति औंस 31.4 मिलीग्राम ओमेगा 3 होता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार, महिलाओं को 1.1 ग्राम और पुरुषों को 1.6 ग्राम ओमेगा 3 का दैनिक सेवन करना चाहिए।
दिल की बीमारी से बचाए
खराब कोलेस्ट्रॉल और हाई एलडीएल हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है। लेकिन पाइन नट में पिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। यदि शरीर में कोलेट्रॉल का लेवल मेंटेन रहेगा, तो आपको कभी भी दिल से जुड़ी बीमारी नहीं होगी।
ब्लड शुगर लेवल में सुधार हो सकता है
एनिमन स्टडी से पता चला है कि पाइन नट के अर्क का यदि सेवन किया जाए, तो शुगर लेवल में गिरावट आती है। (Ref) यदि आप कार्ब युक्त भोजन को छोड़कर असंतृप्त वसा जैसे कि पाइन नट का सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल पर अच्छा प्रभाव दिखेगा। इसके अलावा 28 ग्राम पाइन नट्स आपको रोजाना का 109% मैंगनीज प्रदान करता है, जो मधुमेह के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है।
ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए इस मेवे का सेवन
हालांकि पाइन नट के सेवन से किसी को कोई खास दिक्कत नहीं होती, मगर कुछ लोगों को अगर सूखे मेवों से एलर्जी है, तो वे पाइन नट्स का सेवन न करें। इसके सेवन से पाइन माउथ सिंड्रोम का अनुभव हो सकता है। इसमें इंसान के जीभ और होंठ पर जलन का अहसास होने लगता है और कई बार अधिक प्यास के साथ मुंह सूखने का भी अनुभव होता है।

पाठको की राय