Tuesday, October 20th, 2026

पुन: गूंजने लगी ऑंगनवाड़ी केंद्रो में बच्‍चों की किलकारियां

मुरैना
कोरोना संक्रमण के कारण लम्बे समय से बंद पड़ी आंगनबाड़ी केंद्रों को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके कारण संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रो में बच्चो की किलकारिया गूंजने लगी है। अब इन आंगनवाड़ी केन्द्रो में बच्चो की खेल गतिविधियों के साथ - साथ पोष्टिक भोजन भी वितरण होने लगा है। ऑंगनवाड़ी केंद्रो पर बच्चो की नियमित सफाई, स्वच्छता, सैनिटाइजर का इस्तेमाल सुनिश्चित करवाया जा रहा है। साथ ही  मध्यान भोजन के तहत दाल-रोटी का भी वितरण हो रहा है। इसके पूर्व सभी बच्चों का हेंडवॉश का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

 

#Anganwadi

Source : Agency

पाठको की राय