Wednesday, October 21st, 2026

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाल दिवस पर बच्चों ने किया भ्रमण

भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के 878 बच्चों ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चे बाघ, तेंदुआ, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय और विभिन्न प्रकार के पक्षियों, तितलियों और सीमा से लगे बड़े तालाब को देखकर रोमांचित हुए।

वन विहार के मुख्य मार्ग पर स्थित स्नेक पार्क में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के सर्पों का अवलोकन किया। वहाँ तैनात कर्मचारियों ने सर्पों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने वन्य-प्राणी संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

 

 

#Children visited Van Vihar

Source : Agency

पाठको की राय