Tuesday, October 20th, 2026

ठंड से बच्चे परेशान: परीक्षा के समय में बदलाव की मांग, दोपहर एक से चार की जगह 11 से दो बजे तक होगा एग्जाम

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच सभी सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में कक्षा एक से लेकर आठ तक की परीक्षा हो रही हैं। गुरुवार 14 दिसंबर से हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा होगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए छग टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर कक्षा नौ से बारह तक अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित समय में परिवर्तन की मांग की है।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विगत एक दिसंबर को कक्षा नौ से बारह तक के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की गई है, जो 14 से 21 दिसंबर तक होगी। इस समय-सारणी में परीक्षा का समय दोपहर एक से चार बजे तक निर्धारित किया गया है, जो उचित प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि विद्यालय का समय सुबह 9:45 से शाम चार बजे तक निर्धारित है। विद्यार्थियों व शिक्षकों का विद्यालय समय के अनुसार आने-जाने व भोजन का नियमित कार्यक्रम निर्धारित रहता है।

परीक्षा समाप्ति उपरांत उत्तरपुस्तिका एकत्र करने व स्कूल बंद करने तक लगभग एक घंटा का समय लगेगा। अर्थात स्कूल बंद करने तक पांच बज जाएगा। नवमीं से बारहवीं तक अर्धवार्षिक परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया जाए।

 

#Exam#demand for change

Source : Agency

पाठको की राय