Tuesday, October 20th, 2026

1111 मीटर का तिरंगा लेकर बच्चों ने निकाली यात्रा

ग्वालियर
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जारी कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में आज सुबह एबनेजर स्कूल के बच्चों द्वारा 1111 मीटर का विशाल तिंरगा लेकर यात्रा निकाली गई। यात्रा को आईजी डी श्रीनिवास वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाराज बाड़े से शुरू होकर सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, छप्पर बाला पुल, शिंदे की छावनी व दीनदयाल मॉल के सामने से होते हुए फूलबाग मैदान पर पहुंचकर इसका समापन हुआ। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

 

#Children

Source : Agency

पाठको की राय