Friday, October 23rd, 2026

घर के बाहर खेल बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला

   हैदराबाद

 

हैदराबाद (Hyderabad) में एक दिल दहलाने वाली घटना (Shocking incident) सामने आई है. यहां ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. बच्चे की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और बच्चे को कुत्तों से छुड़वाया. परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद (Hyderabad) के गोलकुंडा के पास की है. यहां मंगलवार देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर अटैक कर दिया. लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों का एक झुंड उस पर झपट पड़ा और उसे खींच ले गया. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके माता-पिता और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्चे को छुड़ाकर अस्पताल ले गए.

बच्चे को गहरी चोटें आई थीं और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना आसपास के CCTV फुटेज में कैद हो गई है. इस घटना के बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया.

 

#कुत्तों ने नोच-नोचकर

Source : Agency

पाठको की राय