Thursday, October 22nd, 2026

स्कॉलरशिप पोर्टल पर शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता मांग सकेंगे श्रमिकों के बच्चे

भोपाल
चालू शैक्षणिक वर्ष-2022-23 के लिए शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाईट, लौह-मैंग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए 25 हजार तक की सहायता राशि मिलेगी। मान्यता प्राप्त शिक्षण-संस्थाओं में ऐसे श्रमिकों के अध्ययनरत पुत्र, पुत्रियों को कक्षा 1 से उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर छात्रवृत्ति, गणवेश की राशि के रूप में 1000 रुपए से 25000 रुपए तक स्वीकृत करने का प्रावधान है।

इसके चलते इस योजनांतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्र-छात्राओं हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आॅनलाईन आवेदन करने की प्रकिया प्रारम्भ हो चुकी है। पोस्ट मैट्रिक के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आॅनलाईन आवेदन करने व पात्रता की जानकारी व शर्तें आॅनलाईन हैं। आवेदन करने के बाद ऐसे छात्र अध्ययनरत शिक्षण संस्थान से संपर्क स्थापित कर अपने आवेदन को आॅनलाइन सत्यापन करवा कर स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही अग्रेषित कराएंगे।

 

#Children

Source : Agency

पाठको की राय