Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने दिखाया कमाल : मुख्यमंत्री

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को घोषित किए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों पर ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं में कमाल का प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र तथा कक्षा 12वीं में 5 छात्रों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त करते हुए आत्मानंद स्कूल को गौरान्वित किया है और अभी तो यह शुरूआत है।  

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का कमाल ! बताते हुए संतोष है कि कक्षा दसवीं में टॉप 10 में 48 छात्रों में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं, रैंक 1 और रैंक 2 पर आने वाले छात्र भी स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। साथ ही कक्षा बारहवीं में टॉप 10 में 30 छात्रों में से 5 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। अभी तो यह शुरूआत है....।

 

Source : Agency

पाठको की राय