Sunday, October 25th, 2026

चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे चित्रकला की बारीकियाँ

राजनांदगांव
ओसवाल लाईन में संचालित 'दीपचंद चित्रकला प्रशिक्षण केन्द्र में चल रहा है ग्रीष्म कालीन समर कैंप। संस्था के संचालक दीपचंद साहू ने बताया कि इस समर कैम्प में कक्षा नर्सरी से कॉलेज तक के युवक-युवतियाँ चित्रकला की बारीकिया सीख रहे है। छोटे बच्चे जहाँ वैक्स एवं वाटर कलर सीखने में रुचि ले रहे है वहीं बड़े छात्र पोट्रेट, पेंसिल शेंडिंग आॅईल पेंटिंग में रुकी रुचि ले रहे है। समर कैम्प का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक है।

 

Source : Agency

पाठको की राय