Tuesday, October 20th, 2026

गणतंत्र दिवस में इस लिए शामिल नहीं होंगे पहली से 10वीं तक के बच्चे

भोपाल
मध्य प्रदेश में इस बार गणतंत्र दिवस बिना स्कूली बच्चों के मनाया जाएगा. मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहली से 10वीं तक के छात्र शामिल नहीं होंगे. यह फैसला कोरोना महामारी के कारण लिया गया है.

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह समस्त शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थाओकं में मनाया जाना है. महामारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदेश के शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थाओ में पहली से 10वीं कक्षा तक के बच्चे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं किए जाएंगे.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त शाला भवनों व शासकीय कार्यालयों में रोशनी की जाए. ये आदेश लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने दिए हैं. बता दें कि कोरोना के कारण पिछले गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर भी ऐसे ही आदेश दिए गए थे.

 

#Republic Day

Source : Agency

पाठको की राय