Monday, October 26th, 2026

राजभवन देखने बड़ी संख्या में पहुँचे बच्चे और आमजन

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर राजभवन आमजन के लिए खुला। राजभवन अवलोकन के लिए बड़ी संख्या में आमजन और बच्चे परिवार के साथ पहुँचे। उन्होंने राजभवन में की गयी रोशनी, स्वाधीनता आन्दोलन के वीर, वीरांगनाओं की चित्र प्रदर्शनी, बैंक्वेट हॉल, दरबार हॉल इत्यादि स्थानों का अवलोकन किया। लम्बे अंतराल के बाद राजभवन खोले जाने पर नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। बच्चे अपने पालकों के साथ और युवा अपने मित्रों के साथ विभिन्न स्थानों पर सेल्फी लेते भी नज़र आए।

 

 

#राजभवन

Source : Agency

पाठको की राय