Tuesday, October 20th, 2026

कोरिया जिले के बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित

कोरिया/चिरमिरी
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के तत्वधान में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन आॅनलाइन मोड में संपन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरिया जिले की बाल वैज्ञानिक अनन्या सिंह डी.ए.वी पब्लिक स्कूल चिरमिरी जूनियर ग्रुप का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित हुआ है।

बाल वैज्ञानिक अनन्या सिंह ने बायोचार : मृदा उर्वरक प्रोमोटर बिषय पर परियोजना तैयार किया । अपशिष्ट पदार्थों का निष्पादन एक गम्भीर समस्या है इस परियोजना का उद्देश्य घरेलू , कृषि इत्यादि अपशिष्ट पदार्थों का वायोचार तैयार करके उसका उपयोग मृदा की उर्वरकता बढाने ,पानी अवशोषण की क्षमता बढाने तथा रोगों को रोकने मे मदद मिलेगी ।उक्त आशय की जानकारी जिला समन्वयक बाल विज्ञान कांग्रेस कोरिया डॉ डी.के उपाध्याय दिया है । परियोजना निर्माण मे मार्गदर्शक शिक्षक ओ. पी.कटरे का योगदान रहा ।राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षक, संस्था प्राचार्य एवं शिक्षकों को संजय गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया एवम अजय मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी एम.सी.बी.ने बधाई दिया है तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की कामना किया है । राष्ट्रीय स्तर का आयोजन साइंस सिटी अहमदाबाद गुजरात मे होगा ।

 

Source : Agency

पाठको की राय