Sunday, October 25th, 2026

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

रायपुर
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी को नगर पंचायत बिलाईगढ़ में पदस्थापना के दौरान बिना स्थल परिवर्तन के कार्य कराने तथा कूटरचना कर नियम के विरुद्घ परिवर्तित स्थल का भुगतान करने हेतु देयक पारित कर तथ्य छिपाने का गंभीर कृत्य किए जाने के कारण राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका सेवा अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। चौधरी के निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर होगा। उक्त आदेश उपसचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एचआर दुबे के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

 

Source : Agency

पाठको की राय