Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम उत्तर रायपुर विधानसभा में 17 को


रायपुर

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम उत्तर रायपुर विधानसभा का 17अप्रैल को होना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय पंडरी के समीप स्थित प्रगति मैदान का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय