Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री का राज्य के नागरिकों को उपहार, अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरु घासीदास बाबा की जयंती व छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर राज्य के नागरिकों को एक बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे पैन कार्ड बनेगा। बस एक फोन करने पर घर पहुँचेंगे मितान।

मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों को उपहार देते हुए बताया कि पैन कार्ड बनवाने के लिए अब उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं, बस टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करते ही मुख्यमंत्री मितान योजना के मितान आपके घर पहुंच जाएंगे और घर बैठे ही आपका पैन कार्ड बन जाएगा। मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ राज्य के 14 नगर निगम में मिल रहा और अब यह सुविधा भी जुड़ गई।

 

 

#Chief Ministe

Source : Agency

पाठको की राय