Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री की घोषणा हुई पूरी

छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी बनी पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक

 जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन रजत पदक

    रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की ग्राम भोड़िया पोस्ट सिंद्योला निवासी लाड़ली बेटी वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक  प्रशासन ने नियुक्ति आदेश जारी किया।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Source : Agency

पाठको की राय