Tuesday, October 20th, 2026

वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी पहुंचे, कहा- संस्कृत के हर छात्रों को देंगे स्कॉरलशिप

वाराणसी
यूपी के वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्होंने संस्कृत के छात्रों के लिए स्कालरशिप योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा ने सीएम योगी को अंगवस्त्र पहनाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए, लेकिन संस्कृत छात्रों को इसकी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। मुझे इस बात का आश्चर्य रहा। अभी तक संस्कृत के केवल 300 बच्चों की स्कालरशिप की व्यवस्था थी, जो अधिकतर छात्रों को पता ही नहीं थी। 25 करोड़ की आबादी में इतने कम छात्रों को स्कालरशिप की योजना थी।

उन्होंने कहा- कभी प्रयास ही नहीं हो पाया कि संस्कृत परिषद को मान्यता दिला पाएं। मैंने बार-बार समझने की कोशिश की कि संस्कृत से बच्चे दूर क्यों भाग रहे हैं? पता चला कि मान्यता ही नहीं मिल पा रही है। हमने स्कूल-कॉलेजों की मान्यता बहाल कराई। हमारी सरकार आई तो 2017 में संस्कृत परिषद को मान्यता दिलाई।

 

 

#Chief Minister Yogi Adityanath

Source : Agency

पाठको की राय