Sunday, October 25th, 2026

ऊर्जा महोत्सव में वर्चुअल जुड़ेंगे मुख्यमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में होगा आयोजन

रायपुर
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 थीम पर आयोजित ऊर्जा महोत्सव का आयोजन रायपुर मेडिकल कालेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में 30 जुलाई को प्रात: 11.30 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल उपस्थित रहकर शामिल होंगे।  

प्रदेशभर के हर जिलों में 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिजली से आम लोगों के जीवन में आए परिवर्तन  को रेखांकित कर भविष्य में और बेहतर कार्य संपादन करने के संबंध में मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में हिस्सेदारी देने हेतु  स्थानीय जनप्रतिनिधगण को भी आमंत्रित किया गया है। ऊर्जा महोत्सव का आयोजन 20 जिलों में किया गया इसमें छत्तीसगढ़ शासन की बिजली बिल हाफ योजना, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अलावा मोर बिजली एप की उपादेयता से आमजनों को अवगत कराया गया।

ऊर्जा महोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी सहित केंद्रीय विद्युत उपक्रम आरईसी लिमिटेड, एनटीपीसी भी संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। इसमें जिला प्रशासन अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। 30 जुलाई को  बलौदा बाजार, बेमेतरा, अंबिकापुर, कोण्डागांव, बीजापुर, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, महासमुंद, बलरामपुर, कांकेर एवं दंतेवाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय