Saturday, October 24th, 2026

देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन 6 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

भोपाल  
एमएसएमई विभाग के सहयोग से लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा आगामी 6 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उद्बोधन देंगे। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह सरकार्यवाह आर.एस.एस. डॉ. कृष्ण गोपाल होंगे।

सम्मेलन में केन्द्र सरकार के एमएसएमई विभाग के सहयोग से महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2024 भी आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समागम में 3000 से अधिक उद्यमी भाग ले रहे है, जिसमें लगभग 300 से ज्यादा अन्य प्रदेशों के है।

सम्मेलन में एमएसमएई विभाग के सचिव एवं उद्योग आयुक्त डॉ. नवनीत मोहन कोठारी नीतियों और योजनाओं पर प्रजेन्टेशन देंगे। उद्यमी सम्मेलन के अलावा स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी 5 से 7 अगस्त तक सुबह 10:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगी। इसमें 100 से ज्यादा ध्यान लगाए जाएंगे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय