Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री आज बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकास की 145.16 करोड़ की 10 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 05 जुलाई, 2021 को जनपद गोरखपुर में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकास की 145.16 करोड़ रुपये की लागत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी जनपद गोरखपुर में राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित मलौनी बांध के 30.300 कि0मी0 पर तरकुलानी रेगुलेटर के समीप बाढ़ के पानी के निकासी हेतु पम्पिंग स्टेशन के निर्माण की पुनरीक्षित परियोजना, जनपद गोरखपुर में घाघरा नदी के बायें तट पर निर्मित खड़गपुर शाहपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा हेतु 11.425 कि0मी0 से 12.175 कि0मी0 तक एवं 12.225 कि0मी0 से 12.725 कि0मी0 तक नदी रिवेटमेन्ट एवं स्लोप पिचिंग कार्य की परियोजना तथा जनपद देवरिया में गुर्रा नदी के बायें तट पर निर्मित पाण्डेय माझा जोगिया तटबन्ध के कि0मी0 3.930 से 4.350 एवं कि0मी0 5.900 से 6.000 के मध्य ग्राम माझा भीमसेन के पास तटबन्ध के बाढ़ सुरक्षार्थ कार्य की परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में घाघरा नदी के बायें तट पर स्थित ग्राम समूह (बुड़नपुरा, नरहरपुर, खड़ेसरी एवं तपसीकुटी) तथा ग्राम समूह  (गोपलामार, डेरवा, झांझाशिव एवं डुमरी) की कटान से बाढ़ सुरक्षा हेतु परियोजना, जनपद गोरखपुर में राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित बढ़याकोठा तटबन्ध के कि0मी0 12.720 से 12.880 के मध्य कटाव निरोधक कार्य की परियोजना, जनपद महराजगंज में रोहिन नदी के बायंे तट पर निर्मित डोमरा रिंग बांध के कि0मी0 0.460 से 0.760 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, जनपद महराजगंज में रोहिन नदी के बायंे तट पर निर्मित जर्दी डोमरा बांध के कि0मी0 12.750 से 12.850 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, जनपद महराजगंज में रोहिन नदी के दायंे तट पर निर्मित भगवानपुर बांध की सुरक्षा हेतु कि0मी0 1.600 से 1.720 एवं कि0मी0 2.300 से 2.420 के मध्य 06 अदद स्टड निर्माण की परियोजना तथा जनपद महराजगंज में चैधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह सिंचाई काॅलोनी परिसर महराजगंज के पुनरुद्धार की परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

 

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय