मोबाइल गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार करेंगे मुख्यमंत्री
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन-कल्याण और सुराज अभियान के आखिरी दिन गुरुवार को मिन्टो हॉल में सीएम जनसेवा और मोबाइल गवर्नेंंस सेवाओं का विस्तार करेंगे। इस दौरान नई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी जिसमें लोगों को आसानी से सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। साथ ही अन्न उत्सव के पात्र हितग्राहियों को राशन वितरित करेंगे। वे मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के बाल हितग्राहियों को राशि का वितरण करेंगे।
इस योजना में भोपाल, सीहोर और रायसेन के चार बाल हितग्राहियों को मंच पर स्वीकृति-पत्र देंगे और 16 बच्चों से भेंट करेंगे। कार्यक्रम में 282 नए पात्र बाल हितग्राहियों को 14.10 लाख रुपए उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। अब तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना में 1360 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना में कोविड महामारी से राज्य शासन के नियोजन में कार्यरत मृत शासकीय कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे।

पाठको की राय