Saturday, October 24th, 2026

नुआपाड़ा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन, परिवार संग दिखे

नुआपाड़ा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धार्मिक यात्रा पर ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में स्थित कोमना के वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी कौशल्या साय और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे।

 

#Chief Minister Vishnudeo Sai

Source : Agency

आपकी राय

9 + 11 =

पाठको की राय