Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी  ईद मिलादुन्नबी की बधाई 

रायपुर
 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में  प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स.अ.व. के जन्मदिवस "जशने ईद मिलादुन्नबी" की बधाई एवं मुबारकबाद दीं। पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा आयोजित जुलूसे मुहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी  माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को दी गई  । इस अवसर पर श्री साय ने भी हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों को एवं  मुस्लिम समाज को पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ने जो आपसी भाईचारा और मुहब्बत का संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सद्र सोहेल सेठी एवं बदरुद्दीन खोखर भी उपस्थित  थे

 

#vishnu

Source : Agency

आपकी राय

8 + 13 =

पाठको की राय