Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिका क्षेत्र डोंगरगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी अमर रहें के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने परिसर में उपस्थित राजीव युवा मितान क्लब, क्रिकेट क्लब एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मिल कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय