Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी का छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाते फोटो किया ट्वीट

रायपुर
तीजा-पोला को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। इस त्योहार के तहत घरों में खुरमी, ठेठरी और चूरमा जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। वहीं सीएम हाउस में भी इस त्योहार की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सीएम भूपेश ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

मुख्यमंत्री ने घर में तीजा-पोला की चल रही तैयारी के बारे में बताते हुए कहा, श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय