Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी श्री रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी श्री गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, श्री योगेश अग्रवाल, श्री यशवंत अग्रवाल की माता थीं।

 

#Chief Minister Shri Sai

Source : Agency

पाठको की राय