Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फोटोग्राफर श्री खलिक अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री खलिक अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

      श्री खलिक अहमद, जनसंपर्क संचालनालय से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने राजभवन और मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में लम्बे समय तक सेवाएँ दी। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ भी अर्जित की।

 

Source : Agency

पाठको की राय