Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे खैरागढ़ में चुनावी सभा

रायपुर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे,वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12:55 बजे साल्हेवारा खैरागढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 03 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा पहुंचेंगे तथा वहां सभा को संबोधित करने के बाद शाम 04 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेगे तथा शाम 4:45 बजे रायपुर से भोपाल रवाना होंगे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय