Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हर वर्ष मनेगा झाबुआ उत्सव

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस पर लोगों को बधाई दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां नर्मदा के आशीर्वाद से समृद्ध मध्यप्रदेश की पावन धरा पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में सम्मिलित होने के लिए जनजातीय भाई-बहनों और प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर बैकलॉग के पदों को भरने की योजना है। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय किया गया। वनवासी अंचल की संस्कृति आनंद की संस्कृति है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हर वर्ष झाबुआ उत्सव मनाया जाएगा।

 

#Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय