Sunday, October 25th, 2026

राहुल गांधी को मुख्यमंत्री शिवराज ने देश का सबसे असफल नेता बताया

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को देश का सबसे असफल नेता बताया है। उन्हें कुंठित, हताश और निराश बताया। चौहान ने कहा कि उनकी देश में कोई नहीं सुनता है। ऐसे नेता को कांग्रेस के कुछ लोग अध्यक्ष बनाने पर तुले हैं और ऐसे में कांग्रेस का भगवान ही मालिक है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज राहुल गांधी के विदेश में पाकिस्तान से तुलना और संविधान को खतरा बताए जाने पर दिए गए बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान देकर केरोसिन छिड़क दिया है। उन्हें न केवल देश का सबसे असफल नेता बताया बल्कि कहा कि वे कुंठित और हताश नेता हैं। सीएम चौहान ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर कोई भी देशभक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश विरोधी बयान नहीं देता है। एक हताश और कुंठित नेता से इससे ज्यादा कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती।

राहुल गांधी की देशभक्ति-राष्ट्र निष्ठा पर सवाल खड़ा किया
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से उनकी देशभक्ति और राष्ट्र निष्ठा पर सवाल खड़ा हो गया है। चौहान ने मनमोहन सिंह के पीएम कार्यकाल में अमेरिका की अपनी विदेश यात्रा का संस्मरण सुनाया और वहां पत्रकारों द्वारा  पीएम को अंडरअचिवर कहते हुए सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि वे कांग्रेस के नहीं भारत के प्रधानमंत्री हैं। भारत का प्रधानमंत्री अंडरअचिवर नहीं हो सकता। हमने कभी भी देश के प्रधानमंत्री की विदेश में आलोचना नहीं की।  

 

 

#Chief Minister Shivraj

Source : Agency

पाठको की राय