Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर,

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बुधवार को  भुवनेश्वर प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और रायपुर संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद  बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय