Tuesday, October 20th, 2026

गृहमंत्री साहू के विभागों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों लोकनिर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और पर्यटन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू,  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन सचिव अंबलगन पी.,संचालक वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय