Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजातियों से संबंधित कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

रायपुर
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित अर्चुअल कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातीयों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तैयार की गयी इस कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करने वाले अबुझमाडि?ा, बैगा, बिरहोर, कमार एवं पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजातियां से संबंधित अनेक उपयोगी जानकारी का समावेश किया गया है। इस कॉफी टेबल बुक में इन जनजातियों की जनसंख्या, लिंगानुपात, शैक्षणिक स्थिति, उनके विकास हेतु गठित अभिकरणों-प्रकोष्ठों, उनमें भूमिधारिता, वन अधिकार मान्यता पत्र धारक परिवारों को जनकारी के साथ-साथ उनके सामाजिक-सांस्कृतिक एवं आर्थिक पहलुओं जैसे उनकी सामाजिक संरचना, ग्राम बसाहट, भौतिक संस्कृति, आर्थिक जीवन, जीवन संस्कार, परंपरागत न्याय व्यवस्था तथा उनमें विकास एवं परिवर्तन जैसे बिन्दुओं का आकर्षक ढंग से प्रस्तुतीकरण किया गया है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय