माचिसमैन के साथ मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण
अमिताभ पाण्डेय
भोपाल । ( अपनी खबर )
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए ।उनके साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाले तीन बार के लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर माचिस मैन सुनील कुमार भट्ट ने भी पौधारोपण किया ।श्री भट्ट के साथ आगा क्लब के विमल साहू , मनोज बुद्धि राजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
इस बारे में नोट कलेक्शन के शौकीन और लिम्का बुक रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले समाजसेवी सुधीर जैन पांड्या ने बताया कि माचिसमैन के नाम से मशहूर सुनील भट्ट के पास स्वच्छता , पर्यावरण सहित अन्य संदेश प्रसारित करने वाली 35 हजार से अधिक माचिसो का संग्रह है ।
वह इन माचिसो की प्रदर्शनी से स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अब तक 105 प्रदर्शनी या आयोजित कर चुके हैं।श्री भट्ट भेल में सब एडिशनल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं ।वर्ष 2018 में टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में उनके काम की प्रशंसा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी की है ।

पाठको की राय