Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के भतीजे ने पत्रकार को दी धमकी

तिरुवनंतपुरम
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) के गृह नगर कन्नूर में एक पत्रकार के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश आया। इस संदेश में पत्रकार को विरोध प्रदर्शनों की खबर देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम विजयन के इस्तीफे की मांग की। मोबाइल पर धमकी भरा संदेश देने वाले शख्स का नाम सी. सत्यन (C. Sathyan) है। सत्यन पेश से वकील हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह विजयन के भाई के बेटे हैं।

सोने की तस्करी मामले में खुलासे से विजयन मुश्किल में
सोने की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मंगलवार (7 जून) को खुलासा किया कि पिनाराई विजयन, उनकी पत्नी और उनकी बेटी सोने और मुद्रा की तस्करी में शामिल थे। इस खुलासे के बाद से कांग्रेस और भाजपा विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पत्रकार को खबर डालने पर मिली धमकी
सोने की तस्करी से जुड़ी खबर को एक स्थानीय पत्रकार के. शिवदासन ने अपने न्यूज पोर्टल पर डाली थी, जिसके बाद उन्हें फोन पर धमकी भरा संदेश मिला, जिससे वे चिंतित हो गए हैं। शिवदासन के अनुसार, विरोध की खबर प्रसारित करने के बाद यह धमकी किसी बहुत बड़े व्यक्ति से आई थी।

जान से मारने की धमकी
शिवदासन ने कहा कि संदेश में उसे जान से मारने की बात कही गई है। इससे वह चिंतित हो गए हैं। इस मामले में वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं कि आगे क्या करना है। विशेष शाखा पुलिस ने उनसे संपर्क किया है।

'हमारे लिए परिवार के सदस्य हैं विजयन'
इस बीच, सी. सत्यन ने मीडिया के माध्यम से जवाब दिया है कि उन्होंने शिवदासन को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजा है और वह अपनी बात पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं, लेकिन हमारे लिए वह परिवार के सदस्य हैं।

 

 

#Chief Minister Pinarayi Vijayan

Source : Agency

पाठको की राय