Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री ने विद्याचरण शुक्ल को पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 11 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वर्गीय श्री शुक्ल अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे। कुशल राजनीतिज्ञ और अच्छे प्रशासक के रूप में उनकी पहचान है। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

Source : Agency

पाठको की राय