Thursday, October 22nd, 2026

ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की आज पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की ओर मोड़ा और जनजागरण की अलख जगाई। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई। बघेल ने कहा ऐसे सेवाभावी माटीपुत्र ठाकुर प्यारेलाल जी के विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय