Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया

 

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 16 फरवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उनके उपदेश समाज के कल्याण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय