Monday, October 19th, 2026

महामना मदन मोहन मालवीय को जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने मालवीय के अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे महान शिक्षाविद होने के साथ भारत में शिक्षा के बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता भी थे। उन्होंने भारत भूमि और हिन्दी भाषा की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मालवीय जी ने भारत की प्राचीन सभ्यता की महत्ता की रक्षा के साथ संस्कृत विद्या के विकास पर भी बल दिया। उन्हें महामना उपाधि से भी विभूषित किया गया है। बघेल ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण और विचार मूल्यों के साथ भारत में राष्ट्रीयता की नींव रखी,वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।

 

#Mahamana Madan Mohan

Source : Agency

पाठको की राय