Wednesday, October 21st, 2026

लाला लाजपत राय को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि 17 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय स्वाधीनता आंदोलन के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे, उन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दी भाषा को देश में लागू करने और उसके प्रचार प्रसार में लाला जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइमन कमीशन के विरोध के दौरान हुए लाठी-चार्ज में घायल होने पर लाला जी का कथन 'मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक एक कील का काम करेगी' सही साबित हुआ। लाला जी के बलिदान ने लोगों में भारत को स्वतंत्रता दिलाने की ललक और बढ़ा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय के अमूल्य बलिदान और योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय