Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री ने पुण्यतिथि पर दी चक्रवर्ती राज गोपालाचारी को श्रद्धांजलि

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले भारतीय गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी जी कुशल राजनेता, वकील, साहित्यकार होने के साथ-साथ दार्शनिक भी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। राजगोपालाचारी जी ने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया और मंदिरों में दलितों का प्रवेश करवाया। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी, नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहे। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय