Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त को पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्री महन्त को याद करते हुए कहा है कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है।

श्री बघेल ने कहा है कि महंत जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के लिए कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। स्वर्गीय श्री महन्त के बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश के विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

 

#anniversary

Source : Agency

पाठको की राय